खीरे के साथ मिक्स करें ये चीजें, स्किन की सभी समस्याएं होंगी दूर

हम सभी अपनी स्किन की नेचुरल और आसान तरीके से केयर करना चाहती हैं और ऐसे में खीरे का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में अक्सर हम सभी खीरे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही कारगर है। खीरा ना केवल स्किन को ठंडक देता है, बल्कि उसे हाइड्रेट रखता है। साथ ही साथ, इससे स्किन को ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं, जिससे वह अधिक ग्लोइंग बनती है।

खीरे को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का एक फायदा यह भी है कि इससे आप अपनी स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को आसानी से सुलझा सकती हैं। फिर चाहे आपकी स्किन ड्राई लग रही हो, टैनिंग या सनबर्न की शिकायत हो, या फिर बस आप स्किन को एक फ्रेश ग्लो देना चाहती हों, खीरा यकीनन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आपको खीरे में कुछ इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करने की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें खीरे के साथ मिक्स करके आप अपनी स्किन की समस्याओं को आसानी से सुलझा सकती हैं-

सनबर्न और टैनिंग के लिए खीरे का इस्तेमाल

अगर आप गर्मी के दिनों में सनबर्न और टैनिंग से जूझ रही हैं तो ऐसे में खीरे के साथ एलोवेरा जेल व नींबू का रस मिक्स करें। जहां खीरा ठंडक देता है, एलोवेरा जलन को शांत करता है, और नींबू टैन हल्का करता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में नींबू की जगह टमाटर का रस इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 चम्मच खीरे का रस या पेस्ट
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • कुछ बूंदें नींबू का रस (जरूरत हो तभी)

लगाने का तरीका-

  • एक बाउल में सभी चीजों को आसानी से मिक्स करें।
  • अब इसे सनबर्न या टैनिंग वाली जगह पर लगाएं।
  • करीबन 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल करें जब तक असर न दिखे।

Leave a Comment